Views: 87
0 0
उधवा में नाबालिग किशोरी की शादी रूकवाया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

उधवा में नाबालिग किशोरी की शादी रूकवाया

बरहरवा ।राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत में मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने राधानगर पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग किशोरी की शादी पर रोक लगा दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के संजीव कुमार सिंह के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि उत्तर पियारपुर पंचायत में एक…

उधवा में नाबालिग किशोरी की शादी रूकवाया
Read Time:1 Minute, 52 Second
उधवा में नाबालिग किशोरी की शादी रूकवाया

बरहरवा ।राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत में मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने राधानगर पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग किशोरी की शादी पर रोक लगा दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के संजीव कुमार सिंह के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि उत्तर पियारपुर पंचायत में एक नाबालिग किशोरी की शादी होने वाली है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने राधानगर थाना पुलिस से संपर्क कर शादी समारोह में पहुंचकर नाबालिग किशोरी की शादी पर रोक लगा दिया। साथ ही नाबालिग लड़की के परिजनों व स्थानीय मुखिया आजाद शेख समेत अन्य लोगों को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी कराना अपराध है। अगर ऐसे करते हुए पाएं जाते है तो उनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने के लिए सक्षम है।

परिजनों को समझा-बुझाकर तथा 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही उक्त बालिका की विवाह कराने की शर्त पर छोड़ा। मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन के अवधेश कुमार,एएसआई उमेश कुमार तिवारी,हवलदार पप्पू यादव,प्रल्हाद मेहरा,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्र रूपेश्वर कुमार सरकार आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports