Views: 64
0 0
लातेहार में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के…

लातेहार में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 7 Second
लातेहार में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन एवं नवीकरण से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर दो नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन तथा तीन केंद्रों के नवीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही जिले के सभी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया। उन्होंने यह भी जोर दिया कि भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिए जागरूकता व निगरानी—दोनों मोर्चों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports