बरहरवा। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा तौफीक मदनशाही निवासी धनसर मुंडा के 30 वर्षीय पुत्र बच्चन मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की मां के बयान पर पांच से सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घटना के बाद तालझारी पुलिस ने चार लोगों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना लाया है, जहां उनसे हत्या से जुड़े बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, केवल पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है।
हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। यह टीम मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। टेक्निकल सेल की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है।
थाना प्रभारी नितेश पांडे ने बताया कि पूछताछ में जुटी टीम हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस हत्यारों को जल्द पकड़ने और मामले का शीघ्र निष्पादन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,