Views: 78
0 0
चार पंचायतों में सेवा के अधिकार कार्यक्रम का समापन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चार पंचायतों में सेवा के अधिकार कार्यक्रम का समापन

बरहरवा।प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों में शुक्रवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके साथ ही सेवा के अधिकार सप्ताह का समापन हुआ। जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित…

चार पंचायतों में सेवा के अधिकार कार्यक्रम का समापन
Read Time:2 Minute, 1 Second
चार पंचायतों में सेवा के अधिकार कार्यक्रम का समापन

बरहरवा।प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों में शुक्रवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके साथ ही सेवा के अधिकार सप्ताह का समापन हुआ।

जेटके कुम्हारजोरी पंचायत भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुँच सके। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
जेटके कुम्हारजोरी के अलावा बोरियो बाजार, बीचपुरा और पोआल पंचायतों में भी शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, तथा स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, खाद्य, शिक्षा विभाग के साथ-साथ जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित काउंटर लगाए गए।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, प्रमुख शांति बासकी, जेटके मुखिया धर्मी पहाड़िन, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, फरहाद अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports