रायडीह थाना क्षेत्र के तुर्दूमा में सघन वाहन जांच, 32 से अधिक लोग पकड़े गए:₹45,000 का जुर्माना वसूला गया

रायडीह थाना क्षेत्र के तुर्दूमा में सघन वाहन जांच, 32 से अधिक लोग पकड़े गए:₹45,000 का जुर्माना वसूला गया
Views: 96
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
रायडीह थाना क्षेत्र के तुर्दूमा में सघन वाहन जांच, 32 से अधिक लोग पकड़े गए:₹45,000 का जुर्माना वसूला गया

रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्दूमा के पास बुधवार को यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 से अधिक वाहन चालकों को नियम तोड़ते पकड़ा गया और उनसे कुल ₹45,000 का जुर्माना वसूला गया

यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य रायडीह क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के दौरान जिन मुख्य उल्लंघनों पर जांच केंद्रित रही, वे थे—

  • दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलाना
  • ट्रिपल राइडिंग
  • तेज रफ्तार से वाहन चलाना
  • ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पॉल्यूशन, एवं रोड टैक्स जैसे वैध दस्तावेजों के बिना वाहन चलाना

मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने मौके पर चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणाम समझाए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment