Views: 108
0 0
बरहेट प्रखंड की चार पंचायतों में‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित,संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहेट प्रखंड की चार पंचायतों में‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित,संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

कोटालपोखर।बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सनमनी पंचायत भवन में झामुमो जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी ,एजाज अंसारी ,पुसा टुडू, मुखिया माईकल मरांडी ,झामुमो नेत्री बेला किस्कू, नोडल अधिकारी बिमल हांसदा सहित अन्य…

बरहेट प्रखंड की चार पंचायतों में‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित,संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ
Read Time:2 Minute, 25 Second
बरहेट प्रखंड की चार पंचायतों में‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित,संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

कोटालपोखर।बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सनमनी पंचायत भवन में झामुमो जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी ,एजाज अंसारी ,पुसा टुडू, मुखिया माईकल मरांडी ,झामुमो नेत्री बेला किस्कू, नोडल अधिकारी बिमल हांसदा सहित अन्य ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

वक्ताओं ने सरकार के योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी दिए।और संविधान दिवस के इस उपलक्ष में शपथ लेकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की राह में चलने बात कही। वहीँ बोडबांध पंचायत भवन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी झामुमो जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम ,जिप सदस्य जेठा मुर्मू ,मुखिया देव सोरेन ,अब्दुल मजीद तथा अन्य ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भोगनाडीह पंचायत भवन में जिप अध्यक्षा मोनिका किस्कू ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे ,झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया, लुखीराम हेंब्रम ,वंशज परिवार के रूप चंद मुर्मू ,शमीम अंसारी ,आवास समन्वयक मार्शल किस्कू सहित अन्य ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत भवन में झामुमो प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, सुनीराम हांसदा, समदा सोरेन सहित अन्य ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports