सेवा का अधिकार सप्ताह:बरहड़वा में स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

सेवा का अधिकार सप्ताह:बरहड़वा में स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
Views: 69
0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second
सेवा का अधिकार सप्ताह:बरहड़वा में स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

बरहड़वा: सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईओ दीपक कुमार, निवर्तमान नगर अध्यक्ष श्यामल दास, झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज घोष, रविंदर भगत, निताय सरकार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर वार्ड संख्या 4 से 10 तक के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और सेवाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। मौके पर 12 लाभुकों के बीच हरा राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा मइया सम्मान योजना के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में नगर प्रबंधक पुरुषोत्तम देव, महफूज आलम, लेखापाल जयनाथ सिंह, नेहाल अख्तर, शरीक रब्बानी, धर्मेंद्र साहा, छोटेलाल रमानी, विष्णु माल सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment