सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर

सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर
Views: 56
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second
सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर


ग्रामीणों ने की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

बोरियो।बोरियो हाट पाड़ा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य गेट तक जाने वाले रास्ते में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिस रास्ते से रोज मरीज इलाज के लिए सीएचसी तक पहुंचते हैं, वहीं रास्ते की बदहाल सफाई व्यवस्था उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्ति जहां ठीक होने की उम्मीद लेकर आता है, वहां फैली यह गंदगी उल्टे बीमारी बढ़ाने का काम कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार और मंगलवार को लगने वाले हाट के दौरान दूर-दराज से आने वाले कई लोग इसी रास्ते में लघु शंका कर देते हैं। हाट के दुकानदार भी कचरा इसी मार्ग पर फेंक देते हैं, जिससे स्थिति और बदतर हो गई है।

डीसी के निर्देश अब तक ठंडे बस्ते में

सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर

कुछ माह पहले जिले के उपायुक्त हेमन्त सती ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी देखकर नाराजगी जताई थी और तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने सीएचसी के पीछे फैली गंदगी हटाकर वहां ओपन जिम शुरू करने की भी बात कही थी।

लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि डीसी के निर्देशों का आज तक पालन नहीं हुआ। न तो रास्ते की सफाई हुई और न ही प्रस्तावित ओपन जिम पर कोई कार्रवाई हुई।

पंचायत भवन परिसर भी बदहाल

बोरियो बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर की स्थिति भी कम खराब नहीं है। परिसर के भीतर कचरा फैला हुआ है और लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पंचायत भवन को विभिन्न सरकारी बैठकों और आम जनता के कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन परिसर की स्वच्छता को लेकर प्रशासन की कोई दिलचस्पी नजर नहीं आती।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं। लोगों ने उपायुक्त से इस मुद्दे पर ध्यान देने और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि सीएचसी आने वाले मरीजों व आम जनता को राहत मिल सके।

Loading

सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment