पतना: थाना परिसर में रविवार को व्यवसायियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की पहचान आसानी से की जा सके।
थाना प्रभारी पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल और पुलिस-प्रशासन को सहयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को प्रदान करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक में कुछ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, लेकिन क्षेत्र के कई व्यवसायी बैठक की जानकारी समय पर नहीं मिलने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। पुलिस प्रशासन ने आशा जताई कि भविष्य में सभी व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग देंगे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,