घाघरा प्रखंड के अरंगी क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने अवैध बालू भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 6000 घनफुट अवैध बालू जब्त किया। यह छापामारी गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर की गई। अभियान में घाघरा अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार, वन परिषद पदाधिकारी गुमला, वन प्रमंडल टीम तथा खनन निरीक्षक गुमला शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने वन भूमि से सटे एक प्लॉट पर भारी मात्रा में बालू अवैध रूप से भंडारित पाया। अधिकारियों ने बताया कि यह भंडारण संजय उरांव, अनिल उरांव और दिनेश गोप द्वारा किया गया था। यह कृत्य खनन अधिनियम 1957, झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 एवं मिनरल इल्लीगल माइनिंग, ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज नियमावली 2017 का स्पष्ट उल्लंघन है।
प्रशासन ने बताया कि अवैध बालू भंडारण से राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।