बदलते मौसम के साथ ओपीडी में मरीजों की लगने लगी लंबी कतार

बदलते मौसम के साथ ओपीडी में मरीजों की लगने लगी लंबी कतार
Views: 97
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second
बदलते मौसम के साथ ओपीडी में मरीजों की लगने लगी लंबी कतार

बरहरवा।राजमहल, उधवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बदलते मौसम का असर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। बीते कई दिनों से अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शनिवार को तो ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे ओपीडी खुलते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज मलेरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, टाइफाइड, ठंड लगना, उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। ओपीडी ड्यूटी में तैनात डॉ. जी. आलम मरीजों का लगातार उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के लिए आवश्यक सभी दवाइयाँ फिलहाल अस्पताल में उपलब्ध हैं।

पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन 250–300 मरीजों का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 1:15 बजे तक 240 मरीजों का उपचार किया जा चुका था, जबकि दर्जनों मरीज अभी भी कतार में खड़े थे।

अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदयपुर ने बताया कि मरीजों के उपचार के लिए सभी जरूरी दवाइयाँ उपलब्ध हैं और अस्पताल आने वाले हर मरीज का समुचित इलाज किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment