सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल युवक को खुद पहुँचाया अस्पताल

सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल युवक को खुद पहुँचाया अस्पताल

Views: 60
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल युवक को खुद पहुँचाया अस्पताल

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे चतरा सांसद कालीचरण सिंह की नज़र घायल युवक पर पड़ी। सांसद ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मौजूद सवारी गाड़ी की मदद से घायल युवक को उठाकर स्वयं लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचकर सांसद ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि घायल के उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की।

घायल को अस्पताल पहुँचाने के दौरान

  • भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह
  • सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह
    सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने सांसद की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और इसे मानवता व जनसेवा की मिसाल बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

हरिमोहन सिंह एसजीएफआई स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त

हरिमोहन सिंह एसजीएफआई स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त

विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन

विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post