Views: 158
0 0
दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर स्थायी रास्ते की मांग की

बरहरवा: राजमहल प्रखंड क्षेत्र के दरला सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने आवागमन बाधित होने की समस्या को लेकर राजमहल विधायक एमटी राजा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि रेलवे लाइन पार करते समय रोजाना होने वाली जोखिमपूर्ण स्थिति को देखते हुए स्थायी और सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जाए।…

दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर स्थायी रास्ते की मांग की
Read Time:2 Minute, 33 Second
दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर स्थायी रास्ते की मांग की

बरहरवा: राजमहल प्रखंड क्षेत्र के दरला सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने आवागमन बाधित होने की समस्या को लेकर राजमहल विधायक एमटी राजा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि रेलवे लाइन पार करते समय रोजाना होने वाली जोखिमपूर्ण स्थिति को देखते हुए स्थायी और सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि दरला, बबुपाड़ा, बड़ा हरचंदपुर, सरायपुरा, मानिकपुर, छोटा हरचंदपुर, इनायतपुर, रामपुरा, धरमपुर, नैनसुक समेत आसपास के करीब 15 से 20 हजार लोग रोजाना तीनपहाड़ बाजार, स्कूल, कॉलेज, थाना, पोस्ट ऑफिस, बैंक और अन्य सरकारी-गैर सरकारी कार्यों के लिए रेलवे लाइन पार करते हैं। बिना किसी सुरक्षित मार्ग के लाइन पार करना न केवल दुर्घटना की आशंका बढ़ाता है, बल्कि रेल अधिनियम के अनुसार यह दंडनीय भी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें एक ओवरब्रिज का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके लिए किसी तरह का लिखित प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया। इस कारण उन्हें ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने से रोका जाता है और साइकिल या मोटरसाइकिल ले जाने पर रेलवे विभाग द्वारा जुर्माना भी लगाया जाता है।

उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय रेल प्रबंधक द्वारा पूर्व में पुल संख्या 293 के नीचे 12/12 फीट का अंडरग्राउंड बाईपास बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थायी समाधान न होने से ग्रामीणों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक एमटी राजा ने कहा कि वह इस मुद्दे को रेलवे के डीआरएम के समक्ष उठाएंगे और समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports