सरयू प्रखंड कार्यालय व विभिन्न पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

सरयू प्रखंड कार्यालय व विभिन्न पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Views: 57
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second
सरयू प्रखंड कार्यालय व विभिन्न पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

पंकज कुमार यादव, सरयू (लातेहार)।

सरयू प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ चोरहा, घासीटोला और गणेशपुर पंचायतों में महान जननायक, स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समाज के वीर पुत्र भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अगरबत्ती जलाने और उनके संघर्षों व त्याग को नमन करने के साथ हुई। प्रखंड कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, पूर्व BPO विजय कुमार पासवान, प्रखंड कर्मी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदानों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जल-जंगल-जमीन बचाने का आंदोलन आज भी लोगों को प्रेरित करता है और उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

वहीं चोरहा, घासीटोला और गणेशपुर पंचायतों में पंचायत मुखियाओं द्वारा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में जयंती को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत किया गया नाइट ब्लड सर्वे

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत किया गया नाइट ब्लड सर्वे

राजमहल की बेटी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

राजमहल की बेटी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post