Views: 164
0 0
मुखिया प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो साक्ष्य संग थाना में दी शिकायत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मुखिया प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो साक्ष्य संग थाना में दी शिकायत

विशुनपुरा (गढ़वा) | प्रतिनिधि – अनूप कुमार गुप्ता विशुनपुरा (गढ़वा)। पतिहारी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी पर फोन पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। स्थानीय निवासी हसनैन अंसारी, पिता अब्दुल लतीफ अंसारी ने विशुनपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता…

मुखिया प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो साक्ष्य संग थाना में दी शिकायत
Read Time:3 Minute, 26 Second
मुखिया प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो साक्ष्य संग थाना में दी शिकायत

विशुनपुरा (गढ़वा) | प्रतिनिधि – अनूप कुमार गुप्ता

विशुनपुरा (गढ़वा)। पतिहारी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी पर फोन पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। स्थानीय निवासी हसनैन अंसारी, पिता अब्दुल लतीफ अंसारी ने विशुनपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

पीड़ित हसनैन अंसारी ने आवेदन में बताया कि 13 नवंबर 2025 की सुबह उनके मोबाइल पर आए कॉल में मुखिया पति द्वारा न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। उनका कहना है कि बातचीत के दौरान लगातार गाली-गलौज की गई, जिससे वे मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गए हैं। हसनैन ने दावा किया कि पूरी बातचीत को उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया है और वह ऑडियो थाने में साक्ष्य के रूप में जमा किया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि बिना किसी विवाद या कारण के उन्हें धमकाया गया और इस घटना ने उनके परिवार के लोगों को भी भयभीत कर दिया है। उन्होंने पुलिस से तत्काल सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।

इधर, स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधि पर लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का इस प्रकार के व्यवहार में लिप्त होना अत्यंत निंदनीय है और इससे पंचायत की छवि खराब होती है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी,

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी,

वहीं, मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाया गया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी लगातार दो बार से मुखिया निर्वाचित होती आ रही हैं, जिससे उनके विरोधी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुना अंसारी ने आरोप लगाया कि हसनैन अंसारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे कानून पर पूरा विश्वास रखते हैं और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

Loading

मुखिया प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो साक्ष्य संग थाना में दी शिकायत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports