Views: 165
0 0
नाला निर्माण कार्य रोकने के विरोध में ग्रामीणों ने किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नाला निर्माण कार्य रोकने के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,पुलिस हस्तक्षेप के बाद हटाया गया जाम

कोटालपोखर। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के निमगाछी गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य रोकने के विरोध में सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़–शर्मापुर पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे विभाग द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने अपने घर के सामने नाला निर्माण कार्य को रोक…

नाला निर्माण कार्य रोकने के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,पुलिस हस्तक्षेप के बाद हटाया गया जाम
Read Time:1 Minute, 30 Second
नाला निर्माण कार्य रोकने के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,पुलिस हस्तक्षेप के बाद हटाया गया जाम

कोटालपोखर। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के निमगाछी गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य रोकने के विरोध में सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़–शर्मापुर पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे विभाग द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने अपने घर के सामने नाला निर्माण कार्य को रोक दिया। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और विरोध में सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि नाला निर्माण सार्वजनिक हित में हो रहा है, ऐसे में किसी को कार्य रोकने का अधिकार नहीं है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया और कार्य बाधित करने वाले युवक को फटकार लगाते हुए कार्य पुनः शुरू कराया।

करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हो गया और निर्माण कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports