राज्य स्थापना दिवस पर 700 लाभुकों का होगा एक साथ गृह प्रवेश समारोह:बीडीओ

राज्य स्थापना दिवस पर 700 लाभुकों का होगा एक साथ गृह प्रवेश समारोह:बीडीओ
Views: 221
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
राज्य स्थापना दिवस पर 700 लाभुकों का होगा एक साथ गृह प्रवेश समारोह:बीडीओ

बरहरवा। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (2025) के अवसर पर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के 700 लाभुकों को अपने नए घर की चाबी सौंपी जाएगी।
यह आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के तहत किया जाएगा।

बीडीओ नागेश्वर साव की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस को 11 से 14 नवंबर तक उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा।

बीडीओ ने बताया कि 12 नवंबर को भव्य गृह प्रवेश समारोह आयोजित होगा, जिसमें सभी 17 पंचायतों के 700 चयनित लाभुकों को उनके नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश कराया जाएगा।

कार्यक्रम में संकल्प सभा, गृह प्रवेश, नई योजनाओं की स्वीकृति पत्र वितरण और अतिथि संबोधन जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
प्रत्येक पंचायत में संबंधित आवास प्रभारी, ग्राम रोजगार सेवक और जनसेवक आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों और जनसेवकों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों का गृह प्रवेश समय पर सुनिश्चित कराया जाए।

आगामी कार्यक्रम अनुसूची इस प्रकार रखी गई है:

  • 11 नवंबर: मनरेगा कर्मी, बागवानी सखी और लाभार्थियों का सम्मान।
  • 12 नवंबर: सभी पंचायतों में आवास लाभुकों का गृह प्रवेश।
  • 13 नवंबर: जल छाजन योजनाओं का कार्यक्रम।
  • 14 नवंबर: जेएसएलपीएस द्वारा विशेष आयोजन।

सभी गतिविधियों — जैसे संकल्प सभा, गृह प्रवेश, स्वीकृति पत्र वितरण और अतिथि संबोधन — का फोटो और वीडियो “झारखंड हाउसिंग स्कीम एक्टिविटीज़” गूगल ड्राइव में अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मनरेगा बीपीओ अखिलेश कुमार, आवास समन्वयक मुंशी सोरेन, आवास एएसओ मृणाल कुमार, सन्नी कुमार, तथा सभी मुखिया, पंस, आवास प्रभारी और रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment