गोमिया गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

गोमिया गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
Views: 116
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
गोमिया गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

गोमिया:- गोमिया स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में गुरुनानक देव जी का 557वाँ प्रकाश पर्व गोमिया की सिख संगत के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। रानीगंज से आए रागी जत्थे में शामिल भाई हर्षदीप सिंह,भाई मनदीप सिंह तथा भाई गुरदीप सिंह ने इस अवसर पर शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया,रागी जत्थे ने कल तारण गुरुनानक आया, सब तो वड्डा सतगुरु नानक सहित कई शबद पढ़ें।

इस अवसर पर स्त्री सत्संग के द्वारा भी शब्द कीर्तन किया गया, गुरुपर्व के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने गुरुघर में मत्था टेक कर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया, गुरुपर्व के मौके पर गुरु का लंगर संगत के बीच अटूट चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए तथा लंगर प्रसाद खाया। पिछले कई दिनों से गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशपर्व के अवसर पर रखे गए सहज पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि बाबा लाल सिंह ने अरदास की तथा संगत के बीच प्रसाद का वितरण किया,गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशपर्व के अवसर पर पिछले कई दिनों से गुरुद्वारा साहिब में संगत के द्वारा प्रभातफेरी निकाली जा रही थी।

मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह, सेक्रेटरी राजेन्द्र सिंह सलूजा, कैशियर बलबीर सिंह,कमलजीत कौर,हरमीत कौर,सत्या आहूजा, परमजीत कौर धामी,बलबीर सिंह धामी, अमरजीत सिंह धामी,रणजीत सिंह,चरणजीत सिंह,जसविंदर कौर, मंदीप वधावन,गुंजन वधावन,दीपिका छाबड़ा,विक्की आहूजा, राजवंत कौर,गीता सलूजा,पिंकी खनूजा, कृति खनूजा,खजान सिंह चावला,प्रिंस सलूजा, रोमा सलूजा, गुरमीत सिंह, रवि खनूजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment