गोमिया:- गोमिया स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में गुरुनानक देव जी का 557वाँ प्रकाश पर्व गोमिया की सिख संगत के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। रानीगंज से आए रागी जत्थे में शामिल भाई हर्षदीप सिंह,भाई मनदीप सिंह तथा भाई गुरदीप सिंह ने इस अवसर पर शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया,रागी जत्थे ने कल तारण गुरुनानक आया, सब तो वड्डा सतगुरु नानक सहित कई शबद पढ़ें। इस अवसर पर स्त्री सत्संग के द्वारा भी शब्द कीर्तन किया गया, गुरुपर्व के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने गुरुघर में मत्था…