गोमिया
Trending

18 वर्षों की परंपरा कायम,गोमिया में श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मीना बाजार व डिज्नीलैंड आकर्षण का केंद्र, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

गोमिया (बोकारो), संवाददाता।

गोमिया प्रखंड अंतर्गत संतोषी माता मंदिर के समीप स्थित श्री गणेश मंडप, साड़म में रविवार की रात धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ सप्त दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह द्वारा शुरू की गई परंपरा के अनुरूप पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है, जिसे इस वर्ष भी उनके सुपुत्र प्रकाश लाल सिंह के संरक्षण में संपन्न कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर विशिष्ट अतिथि गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो तथा पेटरवार थाना प्रभारी राजु कुमार मुण्डा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद पंडित अवधेश तिवारी के मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर विधिवत पूजा-पंडाल, मीना बाजार और डिज्नीलैंड का उद्घाटन संपन्न हुआ।

18 वर्षों की परंपरा कायम,गोमिया में श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

आयोजन समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष प्रकाश लाल सिंह, उपाध्यक्ष सूरज लाल सिंह एवं आकाश लाल सिंह, सचिव मोहन मुरारी चौधरी, कोषाध्यक्ष मनबोध डे और सदस्य अनिल रवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के बाद मंडप परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक सजावट और रोशनी से सुसज्जित पंडाल के साथ-साथ मीना बाजार और डिज्नीलैंड बच्चों व युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

18 वर्षों की परंपरा कायम,गोमिया में श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

Loading

18 वर्षों की परंपरा कायम,गोमिया में श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button