गोमिया
Trending

गोमिया की ईशा और रितिका ने DAV National Games 2026 में जीता कांस्य पदक

स्वांग की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, ईशा और रितिका ने DAV नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक

Views: 18
0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second

स्वांग की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, ईशा और रितिका ने DAV नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक

  • गोमिया की दो होनहार खिलाड़ियों का प्रकाश लाल सिंह ने किया सम्मानित, अंगवस्त्र और शैक्षणिक सामग्री देकर बढ़ाया हौसला

गोमिया (बोकारो)। झारखंड के गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत की दो प्रतिभाशाली बेटियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्वांग की ईशा कुमारी और रितिका कुमारी ने दिल्ली-नोएडा में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से स्वांग सहित पूरे गोमिया क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

गोमिया की ईशा और रितिका ने DAV National Games 2026 में जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में ईशा कुमारी ने एरोबिक्स अंडर-19 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। ईशा स्वांग बस्ती निवासी विनोद यादव की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी लय, शारीरिक संतुलन और फुर्ती से निर्णायकों को प्रभावित किया।

वहीं, वनसी कॉलोनी स्वांग निवासी ऋषिकांत दुबे की पुत्री रितिका कुमारी ने अंडर-14 गर्ल्स हाई जंप प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

दोनों छात्राएं डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में अध्ययनरत हैं। प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा स्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम में किया गया था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से क्लस्टर और जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चयनित हुए हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ऐसे कड़े मुकाबले के बीच दोनों छात्राओं का पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा का प्रमाण है।

प्रकाश लाल सिंह ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

दोनों बेटियों की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के पुत्र एवं गोमिया के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह उनके घर पहुंचे। उन्होंने ईशा और रितिका को अंगवस्त्र एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

इस अवसर पर प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि स्वांग जैसी छोटी जगह से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना पूरे गोमिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ईशा और रितिका ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बेटियां भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

गोमिया की ईशा और रितिका ने DAV National Games 2026 में जीता कांस्य पदक

उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विद्यालय में भी खुशी का माहौल

ईशा और रितिका की इस सफलता पर डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

Loading

गोमिया की ईशा और रितिका ने DAV National Games 2026 में जीता कांस्य पदक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button