डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


तेनुघाट :
‘करो योग, रहो निरोग’ के संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रांगण में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं, प्राचार्या स्तुति सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम और योगाभ्यास किए।
इस अवसर पर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ योग भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन एकाग्र होता है और पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

योगाभ्यास के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी छात्रों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था।
![]()




