लातेहारझारखंडस्थानीय समाचार

बालूमाथ-खलारी पथ पर ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Views: 81
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
बालूमाथ-खलारी पथ पर ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

लातेहार। जिले के बालूमाथ–खलारी पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना झारखंड ढाबा के समीप हुई, जहां ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांकी थाना क्षेत्र के मनातू ग्राम निवासी नंदकिशोर राम (55 वर्ष) बाइक से राँची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ–खलारी पथ पर झारखंड ढाबा के पास मगध कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ कोयला साइडिंग की ओर जा रहा ट्रेलर (संख्या जेएच-04-एडी 2915) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि नंदकिशोर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर राम राँची में कैटरिंग का कार्य करते थे और काम के सिलसिले में राँची जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेलर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button