स्थानीय समाचार

मध्य विद्यालय नयाबाजार में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन

Views: 429
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second
मध्य विद्यालय नयाबाजार में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन

बरहरवा/राजमहल:
शहर के मध्य विद्यालय, नयाबाजार में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) रोबिन चंद्र मंडल ने की।

गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सह सचिव उपस्थित रहे। BEEO ने शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालयों की स्वच्छता, एनआईएलपी एवं उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति, छात्र नामांकन के अनुरूप आधार व बैंक खाता विवरण, साइकिल वितरण, प्रशस्त ऐप में विद्यार्थियों के नाम की प्रविष्टि, एमडीएम संचालन तथा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

गोष्ठी में बीपीओ कुणाल किशोर, बीआरपी मोहन प्र. साहा, सीआरपी उमेश साहा, अशोक कुमार महतो, संजय सिंह, मोहम्मद कौशर, दिलीप कुमार, प्रकाश भान राय समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button