पाकुड़
Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ियों को लेकर जनसुनवाई, लाभुकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

pakud news

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

रिपोर्ट : केशव तिवारी | पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़िया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों को लेकर पाकुड़िया प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। सामाजिक अंकेक्षण के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में आवास निर्माण की प्रगति, लाभुकों को मिलने वाली सरकारी सहायता और निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जनसुनवाई की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की।

शिकायतों पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिया निर्देश

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। लाभुकों ने आवास निर्माण में आ रही परेशानियों और सरकारी सहायता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ियों को लेकर जनसुनवाई, लाभुकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। पात्र लाभुकों तक सरकारी सहायता पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने पर जोर

जनसुनवाई के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन में सामने आ रही कमियों को चिह्नित कर उनके समाधान पर जोर दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने की बात कही गई कि सरकारी आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे तथा आवास निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा हो।

जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की रही मौजूदगी

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, विभिन्न पंचायतों के मुखिया सहित संबंधित विभागों के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button