जेएमएमझारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार के भूसुर पंचायत में SIR की पांचवीं बैठक,सुशील यादव ने लिया शत-प्रतिशत पुनरीक्षण का संकल्प

भूसुर पंचायत में SIR की पांचवीं बैठक आयोजित, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील यादव ने लिया शत-प्रतिशत पुनरीक्षण का संकल्प

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

चुनाव पाठशाला में मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने पर जोर, अधूरे पुनरीक्षण कार्य को पूरा कराने के लिए BLO और BLA-2 के साथ की चर्चा

लातेहार। सदर प्रखंड अंतर्गत भूसुर पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) की पांचवीं बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में मतदान केंद्र के अंतर्गत वैसे पात्र मतदाताओं की स्थिति पर चर्चा की गई, जिनका SIR कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस पर सुशील कुमार यादव ने अपने मतदान केंद्र में शत-प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन होना मजबूत लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है। कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

लातेहार के भूसुर पंचायत में SIR की पांचवीं बैठक,सुशील यादव ने लिया शत-प्रतिशत पुनरीक्षण का संकल्प

मतदाता जागरूकता पर दिया जोर

चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व की जानकारी देने पर जोर दिया गया। बैठक में लंबित मामलों को चिह्नित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका निष्पादन कराने की आवश्यकता बताई गई।

सुशील कुमार यादव ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य किसी कारणवश अधूरा रह गया है, उनके मामलों को संज्ञान में लेकर संबंधित BLO एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के समन्वय से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदाताओं की भागीदारी

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता, आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है। सभी संबंधित लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पात्र मतदाताओं के नाम सही तरीके से सूची में दर्ज हों।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button