अपराधक्राइमझारखंड समाचाररांची
Trending

रांची के बीआईटी के सामने बाइक चोरी,केदल में बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान

केदल में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत, पुलिस गश्ती बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी की मांग

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second
रांची। राजधानी रांची के केदल स्थित दुर्गा मंडप, बीआईटी के सामने बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों में भय का माहौल है। ताजा मामला 4 नवंबर 2026 का है, जहां अज्ञात चोरों ने दुर्गा मंडप के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, केदल निवासी किशोर कुमार साह अपनी मोटरसाइकिल (नंबर JH01-EB-2473) से बाजार पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब 4 बजे दुर्गा मंडप के सामने बाइक खड़ी की और सब्जी खरीदने चले गए। करीब एक घंटे बाद शाम 5 बजे जब वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला।

रांची के बीआईटी के सामने बाइक चोरी,केदल में बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान

मेसरा ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित किशोर कुमार साह ने मेसरा ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, बाइक चोरी होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार चोरी से पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुर्गा मंडप और बीआईटी क्षेत्र के आसपास बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

स्थानीय लोगों ने रांची पुलिस और मेसरा ओपी प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। साथ ही चोरी हुई मोटरसाइकिल को जल्द बरामद करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button