तेनुघाट — तेनुघाट में श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप और चित्रगुप्त महापरिवार छोटा चौक द्वारा तेनुघाट में चित्रगुप्त पूजा मनाने की पुरी तैयारी कर ली गई है। पूजा 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उक्त जानकारी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने दी।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में स्थानीय चित्रांश परिवार के सभी सदस्यगण मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पूजा के बाद शाम में सामुहिक प्रीतिभोज आयोजित किया गया है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उक्त पूजा में चित्रांश परिवार तेनुघाट के रेखा सिन्हा, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, हरिशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, नंदकिशोर प्रसाद, नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, विजय कुमार बबन, विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार लाल, जनार्दन प्रसाद, संतोष कुमार श्रीवास्तव (मुन्ना), रमेंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार अंबष्ट, पंकज कुमार सिन्हा, अजय कुमार अंबष्ट, विनय कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार, संतोष कटरियार, सज्जू सूचित, रतन कुमार सिन्हा, विजय कुमार अंबष्ट, योगेश नंदन प्रसाद सहित तेनुघाट के सभी चित्रांश परिवार के सदस्यगण मौजूद रहेंगे।