शादी की नीयत से छात्र का अपहरण,मां ने कराया मामला दर्ज

शादी की नीयत से छात्र का अपहरण,मां ने कराया मामला दर्ज
Views: 174
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second
शादी की नीयत से छात्र का अपहरण,मां ने कराया मामला दर्ज

बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
मां ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर 2025 की शाम उनकी पुत्री साहिबगंज कॉलेज में पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। कॉलेज से लौटते समय जब वह महाराजपुर के आगे कुमारी बस्ती के पास पहुंची, तभी महाराजपुर भट्ठा बीन टोली निवासी प्रदीप महतो ने पहले से घात लगाकर छात्रा को सुनसान जगह से जबरन पकड़ लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी की नीयत से अपहरण कर लिया।
मां ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर सकता है या किसी गलत काम के लिए मजबूर कर सकता है।
थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment