Views: 161
0 0
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सतबरवा में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सतबरवा में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सतबरवा (पलामू) से दिनेश यादव की रिपोर्ट,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आज सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से मेदिनीनगर जाने के…

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सतबरवा में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Read Time:2 Minute, 9 Second
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सतबरवा में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सतबरवा (पलामू) से दिनेश यादव की रिपोर्ट,
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आज सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से मेदिनीनगर जाने के क्रम में सतबरवा में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए रुके थे।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने “जल-जंगल-जमीन बचाओ” को लेकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने सतनी, कोटया और लकडाही पहाड़ को बचाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो समाज को शुद्ध वातावरण मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलियों ने गलत तरीके से आमसभा कर लीज प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो कि ग्रामीणों की सहमति के बिना किया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी महेश यादव, अध्यक्ष शिवराज सिंह, राजा सिंह, नितेश गुप्ता, कौलेनदर सिंह, मनोज राम, मधेशी राम, एतवरिया कुंवर, नारायण सिंह और रामप्यारी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports