शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का मामला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
दुमका, 26 जून
खबर:
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सबसे पहले कुएं में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।
इस संबंध में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।lबताया जाता है कि उक्त गांव झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।