Views: 4
0 0
मोहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मोहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

पलामू:- मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री कपील चौधरी ने शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान दोनों पदाधिकारी शहर थाना परिसर पहुंचे, जहां मोहर्रम इंतजामिया कमेटी एवं रामनवमी समिति के सदस्यों…

मोहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का लिया जायजा
Read Time:2 Minute, 34 Second
मोहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

पलामू:- मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री कपील चौधरी ने शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान दोनों पदाधिकारी शहर थाना परिसर पहुंचे, जहां मोहर्रम इंतजामिया कमेटी एवं रामनवमी समिति के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने समिति के प्रतिनिधियों से बातचीत कर अबतक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा आगे भी सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

भ्रमण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) पहुंचकर पूरे जिले में संचालित मोहर्रम जुलूसों एवं अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी की। नियंत्रण कक्ष से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports