Views: 463
0 0
जमशेदपुर में हुरलुंग पुल के पास तेज रफ्तार कार पलटी,एक की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

जमशेदपुर में हुरलुंग पुल के पास तेज रफ्तार कार पलटी,एक की मौत,पांच घायल

जमशेदपुर: शनिवार देर रात बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग के पास नए पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई।इस हादसे में टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य पांच कर्मचारी…

जमशेदपुर में हुरलुंग पुल के पास तेज रफ्तार कार पलटी,एक की मौत,पांच घायल
Read Time:1 Minute, 35 Second
जमशेदपुर में हुरलुंग पुल के पास तेज रफ्तार कार पलटी,एक की मौत,पांच घायल

जमशेदपुर: शनिवार देर रात बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग के पास नए पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई।
इस हादसे में टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार अन्य पांच कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आरके सिंह, उमा शंकर नोनिया (47), नंदू यादव (50), परीक्षित बेनुधर (28), जय बनर्जी (50) और बिनेश टूद्दू (33) शामिल हैं। सभी वायर रॉड मिल के कर्मचारी हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी कर्मचारी अपने सहकर्मी के जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी में पार्टी मनाने गए थे। लौटते समय कार तेज रफ्तार के कारण हुरलुंग पुल के पास पलट गई। दुर्घटना के समय कार का शीशा खुला था, जिससे प्रमोद सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor