लातेहार: जिले के बारेसांढ़ थाना कांड संख्या 03/2023 में फरार चल रहे भाकपा (माओवादी) संगठन के 15 लाख इनामी नक्सली रविंद्र गंझू उर्फ़ रविंद्र जी, पिता रामनाथ गंझू, निवासी हेसला बांझीटोला, थाना चंदवा, जिला लातेहार के खिलाफ न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया है।
फरार नक्सली रविंद्र गंझू पर धारा 147, 148, 149, 120(B) भा.दं.सं., 25(1-A)/25(1-AA)/26(2)/35 आर्म्स एक्ट, 10/13 यू.ए.पी.ए. एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
यह कार्रवाई बारेसांढ़ थाना सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, ड्राइवर कांस्टेबल, राजेश्वर उरांव ए.एस.आई मनीष राय और कांस्टेबल ओमिलाल मरांडी एवं सशस्त्र बलों की टीम के साथ की गई।
गौरतलब है कि रविंद्र गंझू लातेहार और गुमला के आसपास क्षेत्रों में माओवादी संगठन की गतिविधियों से जुड़ा रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।