Views: 316
0 0
ऑटो और बाइक के आमने सामने टक्कर से चार घायल,दो रेफर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

ऑटो और बाइक के आमने सामने टक्कर से चार घायल,दो रेफर

बरहरवा:-थाना क्षेत्र के बाबुपर गांव के पास बाइक और ओटो की टक्कर मे चार लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगो को रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाबूपुर गांव के समीप ओटो और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे इस घटना में मोटरसाइकिल सवार साहिबगंज जिरवाबाडी निवासी 21 राजेश कुमार यादव…

ऑटो और बाइक के आमने सामने टक्कर से चार घायल,दो रेफर
Read Time:2 Minute, 2 Second
ऑटो और बाइक के आमने सामने टक्कर से चार घायल,दो रेफर

बरहरवा:-थाना क्षेत्र के बाबुपर गांव के पास बाइक और ओटो की टक्कर मे चार लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगो को रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाबूपुर गांव के समीप ओटो और बाइक की टक्कर हो गई।

जिससे इस घटना में मोटरसाइकिल सवार साहिबगंज जिरवाबाडी निवासी 21 राजेश कुमार यादव (21) , विवेक कुमार यादव (25) बरहेट से साहिबगंज जा रहा था जबकि ओटो सवार गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी बस्ता निवासी सईनुल अंसारी(16) और गुलफराज अंसारी (16) बरहेट मदरसा आ रहा था l

वहीँ बाबुपर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।घटना के बादो ओटो चालक ओटो छोड़कर फरार हो गया है।मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना के थाना प्रभारी पवन कुमार घटना स्थल पर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट इलाज के लिए लाया गया।जहां चिकित्सक डॉक्टर चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद ने इलाज किया।

इस संबंध में चिकित्सक ने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक विवेक कुमार यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है।जिसकी स्थिति गंभीर है।जबकि इसके साथी राजेश कुमार यादव को भी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।इधर बाइक और ऑटो घटनास्थल से ज़ब्त कर थाना ले आई है तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस जुट गई है l

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports