Views: 118
0 0
पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

न्यूज अप्रैजल संवाददाता दिनेश कुमार यादव पलामू:- पलामू जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य और 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। गौरतलब है कि इसी संगठन के साथ 3 सितंबर की…

पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर
Read Time:1 Minute, 38 Second
पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

न्यूज अप्रैजल संवाददाता दिनेश कुमार यादव

पलामू:- पलामू जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य और 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया।

गौरतलब है कि इसी संगठन के साथ 3 सितंबर की रात पलामू में हुए मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। उस घटना में भी मुखदेव यादव शामिल था।दरअसल, पुलिस ने 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू को निशाने पर रखते हुए एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है।

इस अभियान में कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल को संयुक्त रूप से लगाया गया है।गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान आज मुठभेड़ हुई, जिसमें मुखदेव यादव मारा गया। उसकी मौत को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठन से जुड़े अन्य बड़े नक्सलियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports