Views: 181
0 0
बोकारो में जमीन विवाद को लेकर भिड़ंत, पुलिस पर भी हमला –...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बोकारो में जमीन विवाद को लेकर भिड़ंत, पुलिस पर भी हमला – सब इंस्पेक्टर घायल

रिपोर्टिंग : शशिकांत, बोकारो बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और मारपीट की नौबत आ गई। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर…

बोकारो में जमीन विवाद को लेकर भिड़ंत, पुलिस पर भी हमला – सब इंस्पेक्टर घायल
Read Time:1 Minute, 57 Second
बोकारो में जमीन विवाद को लेकर भिड़ंत, पुलिस पर भी हमला – सब इंस्पेक्टर घायल

रिपोर्टिंग : शशिकांत, बोकारो

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और मारपीट की नौबत आ गई। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया।

हमले में चास मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर मकसूद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई और विवाद के दौरान उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि विवादित जमीन गोराई और शर्मा परिवार से जुड़ा है। इस मामले में पहले से ही टाइटल सूट कोर्ट में लंबित है और मामला विचाराधीन है।

एसडीपीओ ने कहा, “दोनों पक्षों को पहले भी हिदायत दी गई थी कि वे आपस में विवाद न करें। इसके बावजूद आज फिर दोनों गुट भिड़ गए और पुलिस पर भी हमला कर दिया। घटना को लेकर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports