Views: 423
0 0
राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा।जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी महतो ने सांसद को पौधा भेंट कर…

राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत
Read Time:3 Minute, 31 Second
राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा।
जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी महतो ने सांसद को पौधा भेंट कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में सांसद श्री भगत ने कहा कि राज्य कर्मियों की जायज़ माँगों को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और एनपीएस का पैसा नियमसम्मत तरीके से वापस लाने की पहल संसद में भी करेंगे। उन्होंने JHAROTEF के जिला अध्यक्ष और प्रांतीय प्रतिनिधियों को विस्तृत बातचीत के लिए पुनः मिलने का आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय कार्यक्रम प्रभारी सह सोशल मीडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने सांसद को संगठन की उपलब्धियों और शक्ति से परिचित कराते हुए एनपीएस खाते में जमा कर्मचारियों की राशि लौटाने की माँग की। वहीं प्रांतीय विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवानंद काशी ने आगामी राज्यस्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन, राँची में जिले से 100 प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। डॉ. सुधांशु कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन आंदोलन से लेकर JHAROTEF के राज्य स्तरीय संगठन बनने तक की यात्रा को विस्तार से रखा।

इस अवसर पर जिला JHAROTEF टीम ने सांसद को माँगपत्र सौंपा। प्रमुख माँगें इस प्रकार रहीं—

  • शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की तरह एमएसीपी का लाभ दिया जाए।
  • राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की जाए।
  • राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ मिले।
  • एनपीएस में जमा राशि वापस लाने की कार्रवाई हो।
  • राज्य प्रशासनिक सेवा की सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में सभी राज्य कर्मियों को अवसर मिले।
  • विभिन्न विभागों की सेवा नियमावलियों में अलाभकारी संशोधन रोके जाएं।
  • छोटे शहरों/ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को भी परिवहन भत्ता मिले।
  • सभी विभागों के लिपिक संवर्गों के लिए समान सेवा नियमावली लागू हो।
  • योग्य चतुर्थवर्गीय कर्मियों को नियमित रूप से लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति मिले।
  • संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवं निजीकरण की परिपाटी खत्म हो।

समारोह में लोहरदगा जिले के सभी संवर्गों के अधिकारी–कर्मचारी तथा सातों प्रखंडों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports