Views: 223
0 0
बरहेट बाजार में महिला स्वावलंबी समिति की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहेट बाजार में महिला स्वावलंबी समिति की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

बरहरवा। शनिवार को बरहेट प्रखंड मुख्यालय स्थित बरहेट बाजार में आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्रथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से भव्य वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, बरहेट बाजार के मुखिया ब्रेनीफ्रेड मुर्मू, बरहेट संथाली उत्तरी की मुखिया सेलिना हांसदा तथा भारतीय स्टेट बैंक…

बरहेट बाजार में महिला स्वावलंबी समिति की वार्षिक आम सभा सम्पन्न
Read Time:2 Minute, 39 Second
बरहेट बाजार में महिला स्वावलंबी समिति की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

बरहरवा। शनिवार को बरहेट प्रखंड मुख्यालय स्थित बरहेट बाजार में आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्रथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से भव्य वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, बरहेट बाजार के मुखिया ब्रेनीफ्रेड मुर्मू, बरहेट संथाली उत्तरी की मुखिया सेलिना हांसदा तथा भारतीय स्टेट बैंक बरहेट शाखा की चीफ मैनेजर मुक्ति लकड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इन योजनाओं का लाभ लेने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ आज न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने उपस्थित सखी मंडल की महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समूह में संगठित होकर ही महिलाएँ आगे बढ़ सकती हैं।

इस अवसर पर समिति की ओर से पिछले एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें आय-व्यय का ब्यौरा, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और महिला समूहों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बिनोद कुमार, बबीता देवी, निभा देवी, रूबी केसरी सहित बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियाँ उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आने वाले समय में महिला समूहों को और भी मज़बूत बनाकर आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में कार्य करेंगी।

सभा का संचालन समिति के पदाधिकारियों ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Loading

बरहेट बाजार में महिला स्वावलंबी समिति की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports