Views: 156
0 0
टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कटा केक , अध्यक्ष -...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कटा केक , अध्यक्ष – महामंत्री का एक्सल डिवीजन में हुआ जोरदार स्वागत ।

जमशेदपुर : गुरुवार को टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया।गौरतलब हो कि स्वागत का यह सिलसिला विगत दिनों कर्मचारियों के हुए बोनस समझौते के उपरांत लगातार जारी है। गुरुवार को सर्वप्रथम सुबह 9 बजे…

टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कटा केक , अध्यक्ष - महामंत्री का एक्सल डिवीजन में हुआ जोरदार स्वागत ।
Read Time:7 Minute, 3 Second
टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कटा केक , अध्यक्ष - महामंत्री का एक्सल डिवीजन में हुआ जोरदार स्वागत ।

जमशेदपुर : गुरुवार को टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
गौरतलब हो कि स्वागत का यह सिलसिला विगत दिनों कर्मचारियों के हुए बोनस समझौते के उपरांत लगातार जारी है। गुरुवार को सर्वप्रथम सुबह 9 बजे रियर एक्सल डिवीजन में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह , एक्सल फैक्ट्री हेड के एके दास समेत तमाम आफिस बेयरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों का स्वागत किया गया। यहां स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया।


कार्यक्रम के दौरान सबों को अंगवस्त्र, फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि हमारे मजदूर भाईयों के चेहरे पर मुस्कान बना रहे। इसके लिए हम सतत प्रयास जारी रखें हैं। बस आप सब यूनियन की एकजुटता बनाए रखें।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एक वो दौर था जब टाटा मोटर्स में बोनस , सब जगहों पर बोनस संपन्न हो जाने के बाद होता था। यहां तक कि दुर्गा पूजा के बाद भी बोनस हुआ था। लेकिन आज इस यूनियन के आने के बाद सब काम समय से संपन्न हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब आप सब काम का टारगेट समय से पूरा करते हैं तो समय से बोनस भी मिलना चाहिए। यह बात प्रबंधन को समझाने में यूनियन सफल रही है। मैं एक्सल डिवीजन से ही अपना सफर शुरू किया हूं। मुझे आप सबों का चेहरा याद है। पहले नेताओं को मजदूरों का चिंता नहीं हुआ करता था। परन्तु आज सोच बिल्कुल बदल चुका है।

यदि आपको कोई समस्या है तो आप कमेटी मेंबर को अधिकार के साथ बोल सकते हैं। उन्होंने विगत दिनों हुए समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूर भी अब अधिकारी बन सकते हैं। इसके लिए डिप्लोमा कराया जाएगा। आने वाले दिनों में बीटेक और एमबीए भी फ्री में कराया जाएगा , ताकि मजदूर भी ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें।

आगे उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को चार – चार पीढ़ी सिंचा हो , उस कंपनी से मजदूरों का भावनात्मक लगाव बन जाता है। यही कारण है कि कोई भी मजदूर टाटा मोटर्स को छोड़कर नहीं जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मजदूरों में टैलेंट की कमी है। परंतु वो टाटा मोटर्स को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने बोनस के साथ स्थाईकरण के समझौते को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने नाकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखने की अपील की।

आगे कहा कि सोशल सिक्योरिटी के क्षेत्र में टाटा मोटर्स बेंचमार्क बन चुका है। अकास्मिक परिस्थिति में हमारे मजदूर भाईयों के परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा ठोस समझौता किए हैं कि उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगामी वर्ष 2026 में होने वाले वेतन पुनरीक्षण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सेफ्टी , क्वालिटी एवं प्रोडक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने की अपील की।


एक्सल फैक्ट्री हेड एके दास ने गुणवत्ता एवं सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए वारंटी लागत को कम करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाली कवियित्री सह महिला कर्मी समा दुबे को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से सम्मानित किये तथा हौसला अफजाई किये।

टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कटा केक , अध्यक्ष - महामंत्री का एक्सल डिवीजन में हुआ जोरदार स्वागत ।


कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश पाठक ने किया। इसके आलावे फ्रंट एक्सल डिवीजन में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई।


इंजन डिवीजन में कटा केक ।


इंजन डिवीजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से एक विशाल केक काटा गया। इस दौरान प्रबंधन की ओर से डीजीएम सुधांशु दास , अरविंद प्रसाद , वरीय प्रबंधक पंकज पांडेय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा यूनियन पदाधिकारियों समेत कमेटी मेंबर का स्वागत किया गया। सबों को अंगवस्त्र भेंटकर तथा मला पहनाकर स्वागत किया गया।


इंजन डिवीजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरके सिंह ने कहा कि आप सब गाड़ी का हार्ट बनाते हैं। गाड़ी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा आप सब बनाते हैं ऐसे में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें।
उन्होंने कहा कि जीओ ग्रुप में बहाल कर्मचारियों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव दिखेगा। उन्होंने स्वागत के लिए सबों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम गुहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकांत सिंह , बीके सिंह, अंजय कुमार, सुभाष राय , उत्तम गुहा , अनिल कुमार, संजय शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports