गुनिहारी पंचायत में पीएम जनमन आवास योजना की समीक्षा

गुनिहारी पंचायत में पीएम जनमन आवास योजना की समीक्षा
Views: 408
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second
गुनिहारी पंचायत में पीएम जनमन आवास योजना की समीक्षा

30 अगस्त तक अधूरे आवास पूरे करने का निर्देश

बरहरवा।
राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुनिहारी पंचायत में सोमवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो. यूसुफ तथा जिला समन्वयक आवास सुमित कुमार चौबे ने क्षेत्र भ्रमण कर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत चल रहे पीएम जनमन आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी लाभुकों को 30 अगस्त तक आवास का कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। पंचायत में कुल 39 लाभुकों को इस योजना का लाभ मिला है, जिनमें से 3 लाभुक ने अपना आवास पूर्ण कर लिया है, जबकि शेष 36 लाभुकों का निर्माण कार्य अधूरा है।

समय पर निर्माण नहीं हुआ तो कार्रवाई

अधिकारियों ने लाभुकों को समझाया कि समय पर मकान पूरा करने पर ही अगली किश्त की राशि दी जाएगी। यदि तय समय सीमा तक आवास का निर्माण पूरा नहीं किया गया, तो राशि वापस लेने सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौजूद रहे अधिकारी व कर्मी

इस अवसर पर आवास को-ऑर्डिनेटर रवि कांत रवि, ग्राम रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, बुलू पहाड़िया, मोहन पहाड़िया, विष्णु चौधरी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment