राजमहल सोनोग्राफर नहीं रहने से राजमहल अनुमंडल अस्पताल में लगभग 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद गर्भवती महिला परेशान ।

राजमहल सोनोग्राफर नहीं रहने से राजमहल अनुमंडल अस्पताल में लगभग 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद गर्भवती महिला परेशान ।
Views: 352
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second
राजमहल सोनोग्राफर नहीं रहने से राजमहल अनुमंडल अस्पताल में लगभग 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद गर्भवती महिला परेशान ।

बरहरवा। केंद्र और राज्य सरकार आम जनों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लगातार प्रयासरत है लेकिन राजमहल अनुमंडल अस्पताल का हाल दिन प्रतिदिन बेहाल होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार गर्भवती महिलाओं के लिए अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोजाना अल्ट्रासाउंड व्यवस्था की गई थी। जिससे लगातार क्षेत्र के गर्भवती महिला अपना अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच करा रहे थे और इसका लाभ मिल रहा था।

विशेष कर गरीब तबके के लोगों को लेकिन अचानक 15 दिन पूर्व अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित सोनोग्राफर डॉक्टर खालीख अंसारी का तबादला अनुमंडल अस्पताल से रांची कर दिया जाता है। उसके बाद से अबतक उनके जगह पर किसी भी डॉक्टर पदस्थापित नहीं किया गया है। जिस कारण अल्ट्रासाउंड पूरी तरह बंद है। राजमहल, उधवा प्रखंड सहित अन्य जगहों से अस्पताल आने वाले गर्भवती महिला को अस्पताल आ कर बेरंग होकर लौटना पड़ रहा है। और नहीं तो बाजार में अधिक मूल्य देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। इससे गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही अल्ट्रासाउंड करने को लेकर सोनोग्राफर की पदस्थापना की मांग की है।

क्या कहते हैं


इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि सूनोलॉजिस्ट डॉक्टर के के स्थानांतरण होने के बाद अल्ट्रासाउंड फिलहाल बंद है विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई हैं।सूनोलॉजिस्ट डॉक्टर की पदस्थापना होते ही पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment