पांकी में लावारिस जाइलो गाड़ी से 46.19 लाख रुपये बरामद

पांकी में लावारिस जाइलो गाड़ी से 46.19 लाख रुपये बरामद
Views: 437
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second
पांकी में लावारिस जाइलो गाड़ी से 46.19 लाख रुपये बरामद

पलामू। जिले के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक लावारिस जाइलो गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी से कुल ₹46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र) जब्त किए।

घटना का विवरण
दिनांक 19 अगस्त 2025 की रात लगभग 8:35 बजे पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग का संदिग्ध जाइलो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर – CG14B-5999) डालटनगंज से पांकी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पांकी राजेश रंजन ने सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ग्राम तेतराई बलियारी मोड़ के पास संदिग्ध गाड़ी खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी काफी देर से वहीं खड़ी थी, लेकिन उसमें किसी व्यक्ति को आते-जाते नहीं देखा गया। गाड़ी लॉक स्थिति में थी, जिसे बाद में टोचन कर थाना लाया गया।

नकदी की बरामदगी
20 अगस्त को पुलिस निरीक्षक, पांकी अंचल की उपस्थिति में गाड़ी का लॉक तोड़कर तलाशी ली गई। बीच की सीट के नीचे रखे झोले से विभिन्न प्लास्टिक पैकेटों में बंधी हुई नकदी की गड्डियां मिलीं। बरामदगी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।

सीएसपी पांकी से नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई, जिसमें नकदी की गिनती के बाद निम्नलिखित विवरण सामने आया –

  • ₹500 × 8976 = ₹44,88,000/-
  • ₹200 × 509 = ₹1,01,800/-
  • ₹100 × 301 = ₹30,100/-

कुल = ₹46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र)

इसके अलावा गाड़ी की आगे की डिक्की से वाहन का इंश्योरेंस व आरसी कार्ड भी बरामद हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने नकदी और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी किसकी है और किस उद्देश्य से लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस संबंध में आवश्यक अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment