Views: 359
0 0
गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम 30 जुलाई को, खाद-बीज विक्रेताओं संग पारदर्शिता व समन्वय पर होगा मंथन।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम 30 जुलाई को, खाद-बीज विक्रेताओं संग पारदर्शिता व समन्वय पर होगा मंथन।

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में इस बार अनुमंडल क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह संवादात्मक बैठक 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और…

गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम 30 जुलाई को, खाद-बीज विक्रेताओं संग पारदर्शिता व समन्वय पर होगा मंथन।
Read Time:1 Minute, 54 Second
गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम 30 जुलाई को, खाद-बीज विक्रेताओं संग पारदर्शिता व समन्वय पर होगा मंथन।

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में इस बार अनुमंडल क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह संवादात्मक बैठक 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराना तथा इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस पहल से प्रशासन और व्यापारिक वर्ग के बीच समन्वय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और अनियमितताओं पर भी अंकुश लगेगा। कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं से उनके व्यवसाय से जुड़े अनुभव, समस्याएं एवं सुझाव लिए जाएंगे ताकि प्रशासन नीतिगत निर्णय लेते समय इन बिंदुओं को ध्यान में रख सके।

इस अवसर पर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों, मानकों और निर्देशों की भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि खाद-बीज की गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी लाइसेंसधारी विक्रेताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।

Loading

गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम 30 जुलाई को, खाद-बीज विक्रेताओं संग पारदर्शिता व समन्वय पर होगा मंथन।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports