Views: 329
0 0
गढ़वा: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को राजकीय सम्मान के...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर 12 जुलाई 2025 को गढ़वा लाया गया। गढ़वा आगमन पर पुलिस लाइन परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम…

गढ़वा: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि
Read Time:1 Minute, 44 Second
गढ़वा: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर 12 जुलाई 2025 को गढ़वा लाया गया। गढ़वा आगमन पर पुलिस लाइन परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान स्व. दुबे के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा गढ़वा से उनके पैतृक गांव गया। वहां से पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम संपन्न होगा। शव यात्रा में उनके हजारों समर्थक एवं चाहने वाले शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports