चेतना फेलो नाज़ परवीन का गांधी फेलोशिप 2025–27 के लिए चयन,चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि

चेतना फेलो नाज़ परवीन का गांधी फेलोशिप 2025–27 के लिए चयन,चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि
Views: 207
2 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
चेतना फेलो नाज़ परवीन का गांधी फेलोशिप 2025–27 के लिए चयन,चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि

चेतना वेलफेयर ट्रस्ट को एक और उपलब्धि पर गर्व है। ट्रस्ट की सक्रिय चेतना फेलो नाज़ परवीन का चयन प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप 2025–27 (बैच 18) के लिए हुआ है। यह फेलोशिप देशभर के चुनिंदा युवाओं को नेतृत्व विकास, सार्वजनिक प्रशासन एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए तैयार करती है। इसे पिरामल फाउंडेशन संचालित करता है।

नाज़ परवीन का यह चयन न केवल उनके निरंतर परिश्रम और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है, बल्कि यह चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की नेतृत्व निर्माण और जमीनी कार्यों की प्रभावशीलता को भी दर्शाता है।

गौरतलब है कि पिछले सत्र 2024–26 में भी चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की दो फेलोज़, दीक्षा कुमारी और प्रतिभा कुमारी का गांधी फेलोशिप में चयन हुआ था। दीक्षा कुमारी वर्तमान में बिहार के नवादा जिले में कार्यरत हैं, जहाँ वे शिक्षा और समुदाय विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

चेतना वेलफेयर ट्रस्ट झारखंड के लातेहार जिले से संचालित एक गैर-लाभकारी संस्था है जो शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ट्रस्ट द्वारा संचालित “चेतना फेलोशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, नीति-निर्माण और स्थानीय शासन में भागीदारी हेतु प्रशिक्षित किया जाता है। इनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।

चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के कई फेलोज़ वर्तमान में विभिन्न जिलों में शिक्षा विभाग, गैर-सरकारी संगठनों और सामुदायिक विकास परियोजनाओं में कार्यरत हैं। यह संस्था युवाओं को देश के समग्र विकास में योगदान देने हेतु मंच प्रदान कर रही है।

नाज़ परवीन बताती है की यह सफलता ट्रस्ट की समर्पित मेंटरशिप, निरंतर सहयोग और माता पिता के विश्वास का प्रमाण है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment