Views: 127
0 0
बरहरवा में टीकाकरण सत्र का डब्लूएचओ और बीपीएम ने किया संयुक्त निरीक्षणगुणवत्ता, संचालन और सहभागिता को बताया संतोषजनक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा में टीकाकरण सत्र का डब्लूएचओ और बीपीएम ने किया संयुक्त निरीक्षणगुणवत्ता, संचालन और सहभागिता को बताया संतोषजनक

बरहरवा (साहिबगंज), 5 जुलाई — प्रखंड क्षेत्र के गड़ग्राम-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र का विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता, संचालन प्रक्रिया और लाभार्थियों की भागीदारी का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के…

बरहरवा में टीकाकरण सत्र का डब्लूएचओ और बीपीएम ने किया संयुक्त निरीक्षणगुणवत्ता, संचालन और सहभागिता को बताया संतोषजनक
Read Time:2 Minute, 8 Second
बरहरवा में टीकाकरण सत्र का डब्लूएचओ और बीपीएम ने किया संयुक्त निरीक्षणगुणवत्ता, संचालन और सहभागिता को बताया संतोषजनक

बरहरवा (साहिबगंज), 5 जुलाई — प्रखंड क्षेत्र के गड़ग्राम-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र का विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता, संचालन प्रक्रिया और लाभार्थियों की भागीदारी का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान सत्र स्थल की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, वैक्सीन के कोल्ड चेन प्रबंधन, दस्तावेजों का संधारण, टीकाकरण की प्रक्रिया तथा AEFI (टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव) कीट की उपलब्धता सहित सभी बिंदुओं को संतोषजनक पाया गया।

टीकाकरण कार्य में एएनएम सुमिता मरांडी, सहिया साथी सरस्वती सेन तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की सराहना की गई। डब्लूएचओ प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सुझाव दिया कि छूटे हुए बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आगामी सत्रों में शामिल किया जाए। साथ ही समुदाय में जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

बीपीएम ने टीम को निरंतर सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। यह निरीक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता, गुणवत्ता और बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की पुष्टि करता है।

Loading

बरहरवा में टीकाकरण सत्र का डब्लूएचओ और बीपीएम ने किया संयुक्त निरीक्षणगुणवत्ता, संचालन और सहभागिता को बताया संतोषजनक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports