Views: 221
0 0
बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में फंसी पिकअप वैन, दोनों ओर लगा भीषण जाम स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर उठाए सवाल, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में फंसी पिकअप वैन, दोनों ओर लगा भीषण जाम स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर उठाए सवाल, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग

बरहरवा (साहिबगंज), 5 जुलाई — बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर शनिवार की अपराह्न करीब 3 बजे एक निर्माणाधीन पुल पर पिकअप वैन का चक्का धंस जाने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यह वैन बरहरवा स्टेशन की ओर से पतना चौक की ओर जा रही थी, जब वह एक टोटो को साइड देने…

बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में फंसी पिकअप वैन, दोनों ओर लगा भीषण जाम स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर उठाए सवाल, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग
Read Time:2 Minute, 2 Second
बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में फंसी पिकअप वैन, दोनों ओर लगा भीषण जाम स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर उठाए सवाल, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग

बरहरवा (साहिबगंज), 5 जुलाई — बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर शनिवार की अपराह्न करीब 3 बजे एक निर्माणाधीन पुल पर पिकअप वैन का चक्का धंस जाने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यह वैन बरहरवा स्टेशन की ओर से पतना चौक की ओर जा रही थी, जब वह एक टोटो को साइड देने के क्रम में फंस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल अभी अधूरा है और केवल एक तरफ से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है, जिससे गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। वाहन का पिछला चक्का पुल किनारे की अस्थायी भरी हुई मिट्टी में धंस गया, जिससे वह वहीं फंस गया।

बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में फंसी पिकअप वैन, दोनों ओर लगा भीषण जाम स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर उठाए सवाल, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग

इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर ट्रक, बस, ऑटो और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में अस्पताल जाने वाले मरीज, नौकरीपेशा और आम लोग घंटों फंसे रहे, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार छोटी गाड़ियाँ निर्माणाधीन हिस्से में फंस चुकी हैं, परंतु अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से चल रहा है, लेकिन काम अभी तक अधूरा है।

स्थानीय निवासियों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और पुल को शीघ्र पूर्ण कर आमजन को राहत दी जाए।

Loading

बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में फंसी पिकअप वैन, दोनों ओर लगा भीषण जाम स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर उठाए सवाल, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports