प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव, संपादक (न्यूज अप्रेजल)
रांची: कांके रोड स्थित जगतपुरम कॉलोनी की स्थिति बद से भी बदतर होती चली जा रही है। बरसात के मौसम में कॉलोनी के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर निगम के द्वारा बनाई गई नालियों और सड़कों का इतना बुरा हाल हो जाता है की यहां के बच्चे सही ढंग से स्कूल नहीं जा पाते हैं। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के द्वारा बनाए गए नालों से गंदा पानी सड़कों पर ऐसे निकल कर जाम होने लगता है,जैसे मानो की वो नगर निगम के करनी पर पानी फेर रहा हो। सड़के जहां तहां टूटी हुई नज़र आ रही है। परंतु नगर निगम कुंभकरण की नींद सोता हुआ नजर आ रहा है। और जाग रहे हैं तो कॉलोनी के निवासी। हालांकि जगतपुरम हाउसिंग सोसाइटी के द्वारा इस समस्या के संदर्भ में अधिकारियों को आवेदन के जरिए जानकारी दी गई, परंतु कोई समाधान नहीं निकला। अंततः जगतपुरम हाउसिंग सोसाइटी और वहां के निवासियों को इस कार्य को खुद करने के लिए आगे आना पड़ा। कल रात जगतपुरम कॉलोनी के लोगों द्वारा देर रात जग कर सड़क मरम्मत का कार्य किया गया। इस कार्य में जगतपुरम हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।