नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार थाना परिसर मे बुधवार को 4 बजे मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया ।जिसका अध्यक्षता नावा बाजार बीडीओ रेणुबाला एवं संचालन मो यासिन खान ने की।
बैठक मे मुख्य रूप से इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान,सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार,उपप्रमुख मिर खुर्शीद आलम इलाकाई सदर मीर अमीरुद्दीन खान विपिन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर बीडीओ रेनूबाला ने कहीं की मोहर्रम त्यौहार आपसी मिल्लत व सौहार्द वातावरण में संपन्न कराये।
सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप त्योहार संपन्न कराने में सहयोग करें मुस्लिम समुदाय के लोग अपने त्यौहार में सजकता शालीनता की भूमिका निभाएं ।नौजवान बच्चें को सोशल मीडिया के माध्यम से आपातजनिक फोटो व आपातजनिक वीडियो पर पाबंदी रखें।
निर्धारित रास्ते से ही जुलूस निकाले ताकि दूसरे समुदाय को किसी तरह का ठेस ना पहुंचे।आपसी मिल्लत के साथ त्यौहार मानते हुए प्रखंड व जिला का नाम शांतिपूर्ण वातावरण के लिए दर्ज कराये।
वही इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान ने कहा कि त्योहार सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप मनाते हुए ध्वनि विस्तार साउंड सिस्टम तथा एनएच 98 मुख्यमार्ग को ना अवरुध करते हुए जुलूस को ससमय समापन करें ।जुलूस के दौरान अच्छे ताजिया का प्रदर्शन करने वाले तथा जुलूस में अनुशासन के प्रति सजकता तथा नारेबाजी साउंड सिस्टमकी ध्वनि नियंत्रण दूसरे समुदाय को ठेस न पहुंचे इन सभी अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने कहा कि मोहर्रम त्यौहार के दौरान जुलूस को निगरानी करने के लिए पुलिस बल की गस्ती के साथ विशेष बल का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह का हुड़दंग व शरारती तत्व हावी नहीं हो।
उक्त मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेन्दर सोनी,मुखिया नरेन्द्र सिंह, चंदन कुमार कमला देवी संजीवन कुमार सफिर आलम, दामोदर चौधरी, पुर्व मुखिया दीपक गुप्ता जगदीश सिंह, निर्मल यादव, महेंद्र यादव,रविंद्र पासवान मीर वारिश मिस्टर अंसारी, अमरेश सिंह, अलीशेर अंसारी, कन्हाई चौधरी, पिएलभी सतीश कुमार, मीर अमिरुदिन खां,आजम शाह,राजदेव यादव वकिल अंसारी मुमताज शाह सहित सैकड़ो लोग शामिल हुवे।